Asansol विकास योजना में स्थानीय प्रतिनिधियों को शामिल करने की मांग की चेंबर सचिव ने
बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल शहर के विकास को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंत्री की बैठक को लेकर अब राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर सवाल उठने लगे हैं। बैठक को स्वागत योग्य पहल बताते हुए आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ जाने स्थानीय स्तर पर यह मांग उठाई गई है कि शहर के विकास की योजनाओं में जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और नागरिक प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए। उन्होंने इसके लिए राज्य के मंत्रियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों को भी पत्र लिखा है









श्री झा ने कहा कि बैठक में आसनसोल उत्तर के विधायक की मौजूदगी नहीं होने पर भी सवाल उठाए गए हैं। साथ ही, आरोप है कि शहर के विकास के लिए लंबे समय से सक्रिय स्थानीय संस्थाओं और उनके प्रतिनिधियों को बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया।इसको लेकर कहा गया कि आसनसोल की जमीनी समस्याओं और स्थानीय जरूरतों को समझने में यहां के नागरिकों, व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं का अनुभव महत्वपूर्ण हो सकता है।




स्थानीय स्तर से मंत्री, जिलाधिकारी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की गई है कि भविष्य में आसनसोल के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठकों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभिन्न नागरिक संगठनों को भी शामिल किया जाए।मांग है कि आसनसोल के विकास की योजनाएं स्थानीय लोगों की भागीदारी और जमीनी सुझावों को ध्यान में रखकर तैयार की जाएं।

