ASANSOL

Asansol 2.27 करोड़ के OHR का विधायक ने किया शिलान्यास

बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल में पेयजल संकट दूर करने की पहल, नए ओवरहेड टैंक का उद्घाटन; 30 हजार परिवारों को मिलेगा लाभआसनसोल: आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। शुक्रवार को क्षेत्र में नए ओवरहेड वाटर टैंक का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर आसनसोल उत्तर के विधायक Krishnendu Mukherjee, आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर दिलीप मिश्रा समेत निगम और जनप्रतिनिधियों से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि वर्ष 2021 में भी चुनाव के दौरान इस इलाके में पेयजल की गंभीर समस्या सामने आई थी और 2026 में चुनाव से पहले क्षेत्र का दौरा करने पर भी स्थिति में खास बदलाव नहीं दिखा। उन्होंने कहा कि ऐसे इलाकों में लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।केंद्र सरकार से पानी के लिए करोड़ों रुपये मिलने का दावा करते हुए विधायक ने कहा कि पर्याप्त फंड आने के बावजूद कई इलाकों में लोगों को अब भी पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नए ओवरहेड टैंक से करीब 30 हजार परिवारों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र में पानी की समस्या काफी हद तक दूर होगी।

विधायक ने नगर निगम के मौजूदा प्रशासनिक ढांचे का जिक्र करते हुए कमिश्नर दिलीप मिश्रा के काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि फिलहाल निगम में निर्वाचित बोर्ड नहीं होने के कारण कमिश्नर ही प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।कार्यक्रम में विधायक ने मिट्टी के घरों में रहने वाले लोगों से बोरो कार्यालय में आवेदन जमा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों के घर निर्माण के लिए सरकारी स्तर पर सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।क्षेत्र की खराब सड़क को लेकर भी विधायक ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को अभी कुछ ही महीने हुए हैं और दुर्गा पूजा से पहले ओवरहेड टैंक तैयार किया गया है। उन्होंने अगली दुर्गा पूजा से पहले स्थायी जलापूर्ति व्यवस्था शुरू करने का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम में MED Executive Engineer देबब्रत विश्वास, MED Assistant Engineer कृष्ण पद्म मंडल, दीपक गुप्ता, प्रदीप सिंह, बाबलू विश्वास, राहुल, विश्वजीत बाउरी, आस्तिक मंडल, गोपाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *