ASANSOL

Asansol Firing Case 2 गिरफ्तार

*बंगाल मिरर, आसनसोल, एस सिंह:आसनसोल बीती रात हीरापुर थाना क्षेत्र के 8 नंबर बस्ती स्थित राधानगर खटाल इलाके में बंदूक लहराकर जन्म दिन मनाना युवकों को महंगा पड़ गया और विरोध करने पर स्थानीय लोगों को चमकाना भी आरोपियों को महंगा पड़ गया खबर पाकर सहायक अवर निरीक्षक शिव प्रसाद माझी घटनास्थल पर पहुंचे और राधानगर 8 नंबर बस्ती खटाल निवासी नीतीश मंडल और मुरारी राम को गिरफ्तार कर। गुरुवार को आसनसोल सीजीएम अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया पुलिस ने आरोपियो के पास से एक चीन का बना नकली रिवॉल्वर जब्त किया

गौरतलब है कि आधी रात सड़क पर जन्मदिन का जश्न… हाथ में बंदूक जैसी चीज… और फिर फायरिंग का दावा!
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने आसनसोल में हड़कंप मचा दिया है।
मामला आसनसोल के हीरापुर थाना क्षेत्र के न्यूटाउन इलाके का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले सड़क पर एक युवक का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इसी दौरान एक युवक के हाथ में बंदूक जैसी वस्तु नजर आई और हवा में गोली चलाने का वीडियो बनाया गया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट सक्रिय हुआ और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे संबंधित युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि आखिर उसके हाथ में मौजूद वस्तु क्या थी।
हालांकि, पुलिस की शुरुआिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि वीडियो में दिखाई दे रही बंदूक असली हथियार नहीं, बल्कि खिलौना बंदूक भी हो सकती है। लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है—वायरल वीडियो में दिख रही बंदूक असली थी या नकली?

पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए युवक के पास से बरामदगी और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। साथ ही वीडियो में नजर आ रहे अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

यानी जन्मदिन की पार्टी में बना एक वीडियो अब पुलिस जांच का विषय बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *