ASANSOL

Durgapuja 2026 : Asansol में समन्वय बैठक, सरकारी नियमों का पालन करने का निर्देश

बंगाल मिरर, आसनसोल: आगामी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को आसनसोल के रवींद्र भवन में दुर्गापूजा आयोजक समितियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से आयोजित इस बैठक में पूजा के दौरान सुरक्षा, अग्निशमन व्यवस्था और यातायात नियंत्रण सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।बैठक में आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, विधायक अरिजीत राय, विधायक बिजन मुखर्जी, पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणव कुमार, पश्चिम बर्दवान के जिलाधिकारी एस. पोनाबालम, आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर दिलीप मिश्रा, दमकल विभाग के अधिकारियों सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में प्रशासन की ओर से सभी पूजा समितियों को सरकारी नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूजा आयोजित करने का निर्देश दिया गया। पंडालों में पर्याप्त अग्निशमन व्यवस्था रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डस्टबिन लगाने को कहा गया। साथ ही डीजे बजाने पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस बार दुर्गापूजा कार्निवल का आयोजन भी नहीं किया जाएगा। इसके अलावा पूजा पंडालों के सामने जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए विशेष ध्यान देने को कहा गया।प्रशासन ने पूजा समितियों से सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और आम लोगों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस एवं प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम करने की अपील की।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *