ASANSOL

मंदिर में चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

*बंगाल मिरर, सार्थक कुमार डे, दुर्गापुर:* अंडाल, लाउदोहा और पांडवेश्वर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में चोरी की घटनाओं के मामले में दुर्गापुर फरीदपुर थाने की पुलिस ने एक आरोपी और चोरी का सामान खरीदने के आरोप में एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर इसी महीने की 7 तारीख को बैद्यनाथपुर इलाके से शेख नवीन नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान लाउदोहा मोड़ के व्यापारी शेख अनवर का नाम सामने आया।

चोरी का सामान खरीदने के आरोप में पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार शेख नवीन दुर्गापुर के अमराई गांव का निवासी है, हालांकि वर्तमान में वह रांगामाटी गांव में रहता है। पुलिस अभियान के दौरान चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।लगातार मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाओं के मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *