ASANSOL

नियामतपुर मर्चेंट चैंबर के सचिव सचिन बलोदिया बने पूर्व रेलवे डीआरयूसीसी के सदस्य

*बंगाल मिरर, नियामतपुर:* कुल्टी स्थित नियामतपुर मर्चेंट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव सचिन बलोदिया को पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक कार्यालय द्वारा एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए डीआरयूसीसी का सदस्य मनोनीत किया गया है। उन्हें 1 सितंबर 2026 से 31 अगस्त 2028 तक की कार्यावधि के लिए डिविजनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी (पूर्व रेलवे, आसनसोल मंडल) का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस मनोनयन की खबर मिलते ही मर्चेंट चैंबर के सभी सदस्यों सहित नियामतपुर एवं कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के व्यवसायियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

सचिन बलोदिया निरंतर व्यापारियों की समस्याओं, उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। वे समय-समय पर विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों और सरकारी विभागों के समक्ष व्यापारियों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। रेलवे की इस प्रमुख समिति में उनके शामिल होने से अब इस अंचल के व्यवसायियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी सेवाओं के सुधार और विकास को लेकर काफी उम्मीदें हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *