बंगाल मिरर, आसनसोल : पश्चिम बर्द्धमान जिले में आगामी दो मई को होनेवाली मतगणना को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। बुधवार को रवीन्द्र भवन में मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। जिले में दो मतगणना केन्द्रों पर मतगणना होनी है। आसनसोल इंजीनियरिंग कालेज तथा दुर्गापुर ला कालेज में मतगणना होगी। आसनसोल में आसनसोल उत्तर, आसनसोल दक्षिण, कुल्टी, बाराबनी तथा जामुड़िया और दुर्गापुर में दुर्गापुर पूर्व, दुर्गापुर पश्चिम, पांडवेश्वर तथा रानीगंज विधानसभा क्षेत्र की मतगणन होगी। कोरोना संकट के मद्देनजर आयोग ने मतगणना में भी विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। इसलिए एक हाल में अधिकतम 7 टेबल ही रखने का निर्देश है। पांडवेश्वर में 14 टेबल, दुर्गापुर पूर्व, दुर्गापुर पश्चिम, आसनसोल उत्तर, आसनसोल दक्षिण, कुल्टी
Read More