विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने किया क्लब, लाइब्रेरी का शिलान्यास
बंगाल मिरर, राहुल तिवारी, आसनसोल ः विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने ली पाड़ा में ली क्लब एवं लाइब्रेरी का शिलान्यास मंगलवार को किया। समाजसेवी कृष्णा प्रसाद क्लब के भवन का निर्माण करायेंगे। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि ली क्लब का संचालन 1978 से किया जा रहा है। क्लब द्वारा आस्था के महापर्व पर प्रत्येक वर्ष लाखों रुपये खर्च कर छठ घाट पर सुविधायें उपलब्ध करायी जाती है। इसके अलावा रक्तदान एवं अन्य सामाजिक कार्य किये जाते हैं। क्लब का अपना भवन न होने से गतिविधियां संचालन में परेशानी हो रही थी। इसलिए क्लब का भवन बनाया जा रहा है। इसके साथ ही यहां लाइब्रेरी का भी निर्माण होगा। जहां गरीबों को निशुल्क पुस्तक एवं शिक्षा दिया जाय़ेगा। इस दौरान राजीव कुशवाहा, सुदीप पांडेय समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686.jpg?resize=500%2C428&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)