West Bengalराजनीति

पुलिस ने क्लब निर्माण रोका, कृष्णा प्रसाद का मंत्री पर गंभीर आरोप

बंगाल मिरर, आसनसोल ः आसनसोल उत्तर थाना पुलिस ने पुराना स्टेशन में ली क्लब का निर्माण कार्य गुरुवार को रोक दिया। पूर्व पार्षद परितोष दास बाली की शिकायत के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। जिसके बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। वहीं क्लब के प्रमुख कृष्णा प्रसाद ने क्लब का कार्य रोकने के पीछे राज्य के मंत्री का हाथ होनों का आरोप लगाया है, इसके साथ ही उन्होंने मंत्री पर कई संगीन और गंभीर आरोप लगाये हैं। जिसके बाद से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि यह जमीन 35 साल पहले उनके पूर्वजों ने खरीदी थी। क्लब 1978 से चल रहा है। वह कोई राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करते हैं। बल्कि समाजसेवी करते हैं। लेकिन निजी स्वार्थ के लिए उन्हें राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। उनपर भाजपा के समर्थन का आरोप लगाकर परेशान किया जा रहा है। इस कारण वह पांच महीने तक फोन बंद कर शहर से बाहर रहे। लेकिन अब वह और सहन नहीं करेंगे। एक ओर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जनता के लिए कार्य कर रही हैं। संकट की इस घड़ी में उनसे प्रेरणा लेकर वह गरीबों की मदद कर रहे हैं, तो ममता सरकार के मंत्री औऱ उनकी पार्टी के नेताओं द्वारा उन्हें धमकाया जा रहा है। इससे नुकसान तृणमूल को ही होगा, उन्हें नहीं। उन्होंने आशंका भी जतायी कि यह सब कहने के कारण उनके उपर फर्जी मामले दर्ज कर कार्रवाई भी की जा सकती है।

Krishna prasad

Leave a Reply