नियामतपुर में चैंबर ने बांटे मास्क, सैनिटाइजर, निकाला प्रचार वाहन
बंगाल मिरर, विशु शर्मा, नियामतपुर ः शिल्पांचल मे करोना वाइरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नियामतपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए एक प्रचार वाहन को रवाना किया गया। लोगों के बीच 1000 मास्क और 500 सैनिटाइजर के पाउच बांटे गये। दुकानदारों के बीच नो मास्क नो सेल के स्टिकर वितरित किए गये। सभी दुकानदारों से अनुरोध किया गया कि बिना मास्क के किसी भी कस्टमर को सामान ना बेचे। इस दौरान चैंबर के मुख्य सलाहकार सुभाष डोकानिया, अध्यक्ष अशोक सिंह, उपाध्यक्ष बहादुर लाल बर्मन,सचिव गुरिवंदर सिंह, प्रतूल साहा, किशोर पटेल, सुशील भोजगारिया, चुननी पिलानीवाला, अनिल अगरवाल, मो. कामरूज़मा आदि थे। सचिव गुरिवंदर सिंह ने कहा सतर्क रहकर ही कोवि़ 19 से बचा जा सकता है। इसलिए लोग सावधानी बरतें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686.jpg?resize=500%2C428&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2020/07/niyamatpur-1.jpg?resize=300%2C169&ssl=1)