ASANSOLRANIGANJ-JAMURIA

रानीगंज के हाई स्कूल में रजत जयंती वर्ष का आयोजन, कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचीं मंत्री अग्निमित्रा पाल

*बंगाल मिरर, जामुड़िया, चरण मुखर्जी एवं राजा बंदोपाध्याय:* पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल के रानीगंज स्थित एगरा हाई स्कूल ने अपने 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को एक समारोह का आयोजन किया गया। राज्य की नगर पालिका एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।इस अवसर पर स्कूल परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि किसी भी स्कूल के रजत जयंती वर्ष का उत्सव विशेष महत्व रखता है। इसके साथ ही यह एक परंपरा और विरासत को भी आगे बढ़ाता है। उन्होंने आशा जताई कि स्कूल के विद्यार्थी इस विरासत को आगे बढ़ाएंगे और अपने स्कूल का नाम रोशन करेंगे।इस दिन आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *