RANIGANJ-JAMURIA

जामुड़िया(JAMURIA) में दुर्गा मंडप का उद्घाटन

ब्लाक अध्यक्ष सुकुमार को किया गया सम्मानित

जामुड़िया(JAMURIA) में दुर्गा मंडप का उद्घाटन

बंगाल मिरर, धनंजय तिवारी, जामुडिया: जामुडिया (JAMURIA) कोयलांचल के न्यू केन्दा कोलियरी अंतर्गत ईस्ट केन्दा दुर्गा मंदिर प्रांगण के पास नवनियुक्त जामुडिया ब्लाक दो तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सुकुमार भट्टाचार्य का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान ईस्ट केन्दा कॉलोनी के नागरिकों तथा ईस्ट केन्दा दुर्गा पूजा कमेटी सदस्यों द्वारा ब्लाक अध्यक्ष को सम्मानीत किया गया।सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान ईस्ट केन्दा दुर्गा पूजा कमेटी के संयुक्त सचिव सरोवर राम द्वारा फूलों का गुलदस्ता देकर तथा शाल पहनकर नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष सुकुमार भट्टाचार्य को सम्मानीत किया गया।वही इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के केन्दा अंचल अध्यक्ष गंगाधर मंडल को भी कमेटी के सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान ईस्ट केन्दा दुर्गा मंदिर के नवनिर्मित मंडप भवन का उद्घाटन ब्लाक अध्यक्ष सुकुमार भट्टाचार्य द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष सुकुमार भट्टाचार्य ने कहा कि ईस्ट केन्दा कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को उनकी मौलिक सुविधा उपलब्ध कराने का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।इस दौरान उन्होंने दुर्गा मंदिर प्रांगण में एक सप्ताह के अंदर लाइट लगाने की घोषणा किया।वही न्यू केन्दा मस्जिद में दो लाइट देने की घोषणा किया।कार्यक्रम के दौरान ईस्ट केन्दा बाबा स्पोर्टिंग क्लब के सदस्यों द्वारा वॉलीबाल खेलने के लिए लाइट लगाने की मांग ब्लाक अध्यक्ष से किया गया।वही ब्लाक अध्यक्ष सुकुमार भट्टाचार्य द्वारा एक सप्ताह के अंदर लाइट लगवा देने का आश्वासन दिया जिसके बाद क्लब सदस्यों द्वारा खुशी जाहिर किया गया।सम्मान समारोह तथा मंडप उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ईस्ट केन्दा दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष नरेश यादव,उपाध्यक्ष अशोक राम,सचिव उमेश राम(मास्टरजी),संयुक्त सचिव सरोवर राम,कोषाध्यक्ष उमेश पासवान सहित सुरेश राम,रामविशाल यादव,सरवन पासवान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित

Leave a Reply