Thursday, September 3, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Thursday, September 3, 2026
Latest:
Bengal Mirror
West Bengal

दीदी के घनिष्ठ माणिक दा के निधन से तृणमूल में शोक की लहर

बंगाल मिरर, राज्य ब्यूरो, कोलकाता : दीदी के घनिष्ठ माणिक दा के निधन से तृणमूल में शोक की लहर। तृणमूल सुप्रीमो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लंबे राजनीतिक सहयोगी और  पूर्व सहायक माणिक मजुमदार के निधन से पूरे राज्य में तृणमूल से जुड़े लोगों में शोक की लहर  है। शनिवार सुबह बेलेघाटा आईडी अस्पताल में उनका निधन हो गया। मृत्यु के समय उनकी आयु 78 वर्ष थी।

माणिक मजूमदार फाइल फोटो

मानिक दा की मौत की खबर मिलते ही ममता ने अपने लंबे समय के राजनीतिक साथी की आत्मा की शांति के लिए ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट किया,  मुझे अपने मित्र माणिक (दा) मजूमदार को खोने का दुख है, जो चार दशकों से अधिक समय से मेरे मित्र रहे हैं। वह  कालीघाट में मेरे कार्यालय को संभालते थे। उन्होंने चुपचाप और काफी सादगी के साथ काम किया है। हम दुखी मन से उसे याद करेंगे।

‘मानिक दा को हाल ही में कोरोना के कारण बेलेघाटा आईडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिसंबर के अंत में, उनकी कोविड रिपोर्ट पाजिटिव थी। बाद में उन्हें बेलाघाटा आईडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन  शनिवार को उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर ने  तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ है। राज्य से जिला: पार्टी के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। तृणमूल भवन की दैनिक प्रेस बैठक भी रद्द कर दी गई है। पार्टी नेतृत्व को निर्देश दिया गया है कि पार्टी का झंडा आधा झुका कर रखें।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *