ASANSOLRANIGANJ-JAMURIA

जामुड़िया का 44 साल से नहीं हुआ विकास : अशोक संथालिया

टीएमसी से भाजपा में शामिल हुए होटल व्यवसायी

बंगाल मिरर, आसनसोल : टीएमसी से भाजपा में शामिल हुए होटल व्यवसायी अशोक संथालिया ने कहा कि जामुड़िया बीते 44 साल से उपेक्षित और वंचित रहा है। 34 साल तक न ही वाममोर्चा और न ही 10 साल तक तृणमूल कांग्रेस ने जामुड़िया या यहां के लोगों के विकास के लिए कुछ किया। आज यहां के लोगों रानीगंज और आसनसोल पर निर्भर है। 

वह चाहे शिक्षा हो चिकित्सा हौ या परिवरहन व्यवस्था हो। जामुड़िया में उच्च शिक्षा के लिए शिक्षण संस्थान तक नहीं है। चुरुलिया में एक कालेज है, तो वहां जाने के लिए अच्छी स़डक नहीं है। वहां संसााधन का अभाव है। आज जामुड़िया में उद्योग लगे हैं, लेकिन यहां के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। कारखाने का प्रदूषण जामुड़िया के लोग झेल रहे हैं। जो कम पढ़े लिखे लोग है, वह मजबूरन गलत रास्ता चुनने को मजबूर है। 

जामुड़िया में दमकल केन्द्र बनाने, एसबीएसटीसी बस सेवा शुरू करने की घोषणा की गई, लेकिन सब कागजों में ही सिमटकर रह गया। उन्हंने कहा कि जामुड़िया के विकास के लिए ऐसे आदमी को जिम्मेदारी देने की जरूरत है, जो जामुड़िया की मिट्टी का हो उन्होंने कहा कि उनका परिवार 100 साल से जामुड़िया में रहता है।

आज जामुड़िया की यह स्थिति देखकर दुख होता है। इसलिए जामुड़िया के समुचित विकास के लिए वह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। वहीं  अशोक संथालिया के बीजेपी में शामिल होने के साथ ही जामुड़िया से बीजेपी की टिकट की दावेदारी करनेवालों में खलबली मच गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *