Wednesday, July 22, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Wednesday, July 22, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOLKULTI-BARAKAR

मृत पार्षद के भाई ने कहा मेरी हत्या की हो रही साजिश, पुलिस से मांगी सुरक्षा

तृणमूल पार्षद खालिद की 24 अगस्त 2019 को अपराधियों ने घर के बाहर ही गोली मारकर हत्या कर दी थी

बंगाल मिरर, संजीव यादव,  बराकर :  मेरे मृत भाई खालिद खान के हत्या के बाद हत्यारे मेरी भी हत्या करने की साजिश रच रहे है ऊक्त बाते एक प्रेस वार्ता के दौरान दिवंगत तृणमूल पार्षद खालिद खान के भाई सह टीएमसी नेता अरमान खान ने आज वार्ड नंबर 66 में अपने पार्टी कार्यालय में कही। उन्होंने कहा की मेरे भाई के हत्या मामले में जो आरोपी है वह और उनके सहयोगी लोग मिल कर मेरी हत्या की साजिश कर रहे है।

उन्होंने बताया ऊक्त बात कि जानकारी जिले के सभी पुलिस अधिकारियों तथा जिला प्रशासक को दिया गया है। इस सम्बंध में जिला अधिकारी ने कुल्टी थाना को जांच करने का आदेश दिया है।  लेकिन पुलिस अभी तक किसी तरह का जांच नही कर रही। उन्होंने कहा कि खालिद की हत्या के बाद जो एफआईआर में आरोपी के नाम के अलावा भी  कई नाम गुप्त रूप से पुलिस को दिए थे।

  उन्होंने बताया कि कुल्टी के हसनपुरा के दो लोग कल कई अपराधीयो के साथ घर आये थे। उनके मुंह पर नकाब था जिसकी सूचना बराकर पुलिस को दिया और फाड़ी से लोग आकर दोनों को अपने साथ ले गये और कुछ ही देरी पर दोनों को छोड़ दिया उन्होंने बताया कि खालिद की हत्या 24 अगस्त 2019 को रात्रि 11 बजकर 47 मिनट पर  की गई थी। हत्या करने वाले लोग एक सप्ताह के पूर्व एक बड़े होटल में ठहरे हुए थे

उन्होंने कहा कि8 आठ अपराधी मेरे घर के पास ही में रहते है । उनके यहा झारखंड के तथा अन्य प्रदेशों से नए नए लोग मुह पर पट्टी बांधकर आते है उन लोगो से मेरी परिवार के जानमाल की खतरा है उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा देने का निवेदन किया है। 

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *