आसनसोल में सरकारी पीएनबी शाखा में कस्टमर मीट का आयोजन
*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्याय:* आसनसोल के जीटी रोड स्थित मुर्गासोल में सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की मुर्गासोल शाखा में बुधवार को ‘कस्टमर मीट’ का आयोजन किया गया। बुधवार शाम को बैंकिंग सेवाएं समाप्त होने के बाद इस बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान शाखा की चीफ मैनेजर नीतू सिंह, सीनियर मैनेजर अनिल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।













बैंक की ओर से चीफ मैनेजर और सीनियर मैनेजर ने बताया कि इस बैठक का आयोजन यह जानने के लिए किया गया था कि शाखा से मिलने वाली बैंकिंग सेवाओं से ग्राहक संतुष्ट हैं या नहीं तथा उन्हें किसी प्रकार की समस्या या असुविधा का सामना करना पड़ता है या नहीं।उन्होंने आगे बताया कि आसनसोल में पीएनबी की सभी शाखाओं में मुर्गासोल शाखा एकमात्र ऐसी शाखा है, जहां विदेशी मुद्रा विनिमय (फॉरेन एक्सचेंज) की सुविधा उपलब्ध है।
बैठक के दौरान ग्राहकों को इस सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इसके अलावा, बैंक की इस शाखा में वर्तमान में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के ऋण और अन्य बैंकिंग सुविधाओं के बारे में भी ग्राहकों को अवगत कराया गया। साथ ही, ग्राहकों से सुझाव भी लिए गए, जिन्हें आगे के विचार-विमर्श और आवश्यक कार्रवाई के लिए बैंक के उच्चाधिकारियों के पास भेजा जाएगा।
