आशीष पटेल के सौजन्य से खेलार साथी ने 300 परिवारों को दिया राशन
बंगाल मिरर, आसनसोल : कोरोना संकट में जरूरतमंदों की मदद के लिए आराडांगा स्थित आसनसोल खेलार साथी ने मदद का हाथ बढ़ाया। खेलार साथी क्लब की ओर से जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन वितरण किया गया। यहां युवा समाजसेवी सह व्यवसायी आशीष पटेल के सौजन्य से 300 परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान अतिथि के रूप में शामिल हुए आसनसोल नगरनिगम के चेयरपर्सन अमरनाथ चटर्जी, अनिमेष दास, आशीष पटेल, युवा नेता चंकी सिंह आदि उपस्थित थे।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686.jpg?resize=500%2C428&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20210608-WA0280.jpg?resize=500%2C230&ssl=1)