ASANSOL-BURNPUR

Breaking : जुआ अड्डा चलाने का आरोप, दो पुलिस अधिकारी हिरासत में !

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : हीरापुर थाना पुलिस के दो पुलिस अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक पूछताछ जारी थी। सूत्रों के अनुसार उन पर जुआ अड्डा संचालित करने के आरोप है। हीरापुर थाना के एक सब इंस्पेक्टर और एक एसिसस्टेंट सब इंस्पेक्टर को उनके आवास से हिरासत में लिया गया। उन पर जुआ अड्डा  संचालित करने का आरोप है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम में अचानक बड़ी संख्या में पुलिस आई और इन दोनों को पुलिस अधिकारियों वैन में ले गई। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुलिस इसे स्वीकार नहीं कर रही है

बुधवार की शाम आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में छापेमारी की गई। हीरापुर के रामबांध एबी टाइप क्वार्टर इलाके से सब इंस्पेक्टर तथा हीरापुर थाना मैदान के पा से एएसआई को हिरासत में लिया गया। इस संबंध में पुलिस आयुक्त अजय कुमार ठाकुर ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। यह आंतरिक मामला है, इससे अधिक कुछ नहीं कह सकता।। सूत्रों के अनुसार इन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ स्थानीय लोगों ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।गौरतलब है कि अजय ठाकुर के पुलिस आयुक्त का दायित्व लेने के बाद से ही अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है यह कार्रवाई भी उसी की एक कड़ी मानी जा रही है

Leave a Reply