Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
RANIGANJ-JAMURIA

जामुड़िया इंडस्ट्रियल इस्टेट में सुधरेगी सड़क और ड्रेन की हालत, बैठक के बाद संयुक्त निरीक्षण

बंगाल मिरर, जामुड़िया :  जामुड़िया चैम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज के अनुरोध पर पश्चिम बर्धमान जिलाशासक विभु गोयल आई ए एस ने जामुड़िया के विभिन्न इलाकों का दौरा गत दिनों किया था और सड़कों की बदहाली तथा अन्य असुविधाओं को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई करने का आश्वाशन दिया था। उनकी पहल का ही प्रिंक़म था कि उनके दौरे के दूसरे दिन से ही जामुड़िया रानीसायर रोड की मरम्मत का कार्य आरम्भ हो गया था। इसी क्रम में आज जामुड़िया बीडीओ जिष्णु दे की अध्यक्षता में बहादुरपुर स्थित बीडीओ कार्यालय में एक बैठक हुई

जिसमें जामुड़िया चकदोला रोड, जामुड़िया इंडस्ट्रियल इस्टेट के भीतर अड्डा द्वारा तैयार किया जाने वाला रास्ता और अड्डा द्वारा बनाई गई सड़क के बारे में और रास्ते के बगल से नाला निकालने पर विस्तृत आलोचना हुई जिसमे जिला प्रशासन से आसनसोल दुर्गापुर विकाश प्राधिकरण के सहायक इंजीनियर सुबीर साहा, सब अस्सिस्टेंट इंजीनियर दीनबंधु पाल, पीडब्लूडी के सहायक इंजीनियर हिरणमय घोष, सुपर स्मेल्टर्स लिमिटिड के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट संजय अग्रवाल, प्रबंधक अरुण तुलस्यान, गगन फेरोटेक लिमिटिड के वाईस प्रेसिडेंट निरंजन गौरिसरिया, पलाश बनर्जी, श्याम मेटालिक्स के प्रबंधक आलोक मिश्रा, जामुड़िया चैम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज के सचिव अजय कुमार खैतान सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

बैठक के पश्चात शेखपुर में जामुड़िया इंडस्ट्रियल इस्टेट स्थित कैलस्टार स्पंज लिमिटिड के बगल वाले कच्चे रास्ते का निरीक्षण अड्डा के अधिकारियों सुबीर साहा, दीनबंधु पल, जामुड़िया चैम्बर के सचिव अजय कुमार खैतान एवम मान स्टील एन्ड पावर लिमिटिड के सह प्रबंधक आसुतोष चौधरी द्वारा संजुक्त रूप से किया गया। तत्पश्चात शेखपुर से लेकर जादूडांगा तक का अड्डा का 2.8 किलामीटर रास्ता का निरीक्षण भी जामुड़िया चैम्बर और अड्डा के अधिकारियों द्वारा किया गया और ड्रेन की भी मरम्मत तथा जहा जहां आवश्यकता है वहां नई ड्रेन बनाने को लेकर भी सहमति बनी।

बाबुल सुप्रियो के पर कतरे गये, मंत्री पद से इस्तीफा 

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *