धर्म-अध्यात्म

संत निरंकारी मंडल के प्रधान के निधन से शोक

बंगाल मिरर, आसनसोल : संत निरंकारी मंडल के प्रधान वीडी नागपाल के निधन से बर्नपुर इस्पात नगरी सहित बर्द्धमान जिला के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वालों निरंकारी परिवार में शो की लहर है। मंडल के बर्द्धमान जोन के मीडिया सहायक किशोर निरंकारी व मीडिया सहयोगी बिजय कुमार विश्वकर्मा जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की सुबह 6.30 बजे प्रधान नागपाल जी अपने नश्वर शरीर को त्याग दिए। 24 जुलाई को निरंकारी मिशन की प्रमुख सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने निरंकारी मंडल की प्रधान के रुप में उन्हें जिम्मेवारी प्रदान की थी। उनका जन्म 04 अक्टूबर 1934 को मुजफ्फरनगर में हुआ था, जो वर्तमान में पाकिस्तान में है। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद पश्चिम एवं पूर्व बर्द्धमान सहित पूरे निरंकारी परिवार में शोक की लहर छा गई है। ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल में निरंकारी मिशन के लाखों अनुयायी है।

file photo

Leave a Reply