ASANSOL

रामलखन मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा छठव्रतियों में साड़ी वितरण

बंगाल मिरर, आसनसोल : आस्था का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ शुरु हो गया है। विभिन्न राजनैतिक एवं स्वयंसेवी संगठनों द्वारा साड़ी एवं पूजा सामग्री का वितरण किया जा रहा है। सोमवार को रामलखन मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से सुधा देवी के नेतृत्व में शिल्पांचल के विभिन्न हिस्सों में पांच सौ छठव्रतियों में साड़ी वितरण किया गया। कालीपहाड़ी, चिनाकुड़ी, बर्नपुर समेत विभिन्न इलाकों में साड़ी वितरण किया गया। सुधा देवी ने कहा कि आस्था का महापर्व छठ सभी के लिए सुख शांति लाये। 

Leave a Reply