ASANSOL

ममता बनर्जी के नेतृत्व में ही देश का विकास संभव है : मलय घटक

बंगाल मिरर, आसनसोल : हाटन रोड स्थित चर्च गेट के निकट शुक्रवार शाम को पश्चिम बंगाल के कानून व पीडब्ल्यूडी मंत्री के उपस्थिति में जिला तृणमूल अल्पसंख्यक सेल ने धूमधाम से गुरुनानक जयंती मनाया। हम बताते चलें के दुनिया में सिख धर्म की बुनियाद रखने वाले गुरु नानक देव जी की 552वीं जयंती ‘प्रकाश उत्स व’ के रूप में काफी धूमधाम से मनाई गई। पश्चिम बर्धमान तृणमूल अल्पसंख्यक सेल ने आसनसोल के हाटन रोड स्थित चर्च के निकट एक मिलन समारोह का आयोजन किया था।

जिस मिलन समारोह में पश्चिम बंगाल के कानून, विधि व पीडब्ल्यूडी मंत्री मलय घटक को मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। उनकी उपस्थिति में हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों के लोगों ने गुरुनानक देव जी की जयंती पर एक दूसरे को शुभकामनाएँ दी। मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा की आज यानी के शुक्रवार को गुरुनानक देव जी की 552वीं जयंती है। इस जयंती पर हमारे देश की जनता को एक बड़ी जीत मिली है। केंद्र में जब से मोदी की सरकार आई है तब से देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी में है। किसानों का सभी हक छीनने के लिए किसान बिल बनाकर उन्हें परेशान करने की कोशिश की गई। सरकारी सम्पत्तियां एक पर एक बिक रही है। लेकिन चुनाव आते ही पेट्रोल-डीजल कि कीमतों में पांच रुपए घटा दिया गया है। चुनाव खत्म होते ही 10 रुपए बढ़ा दिया जाएगा। देश के किसानों के लिए मोदी जी की सरकार ने तीन काला कानून लाया। जिसके खिलाफ हमारे देश के किशान दिन-रात आंधी-पानी ठंड और धूप में धरना दिया। आंदोलन किया पर आज चुनाव आते ही मोदी जी ने अचानक से अपने तीनो कानून वापस ले लिया।

चाहे जो भी हो पर आज जो कुछ भी हुआ हो यह किसानों की एक बड़ी जीत है। मंत्री ने तृणमूल की तारीफों के पुल बांधते हुए यह कहा की देश मे अगर कोई नेत्री हैं तो वो है मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी। उनके नेतृत्व में ही देश मे सुधार लाया जा सकता है। ममता बैनर्जी ही हमारे देश की आने वाली भविष्य है। इनके नेतृत्व में ही देश का उज्वल भविष्य होगा। हर तरफ खुशियां ही खुशियां होंगी। देश मे कोई भी बेरोजगार नही होगा। देश तेजी से उन्नति की ओर आगे बढ़ेगा। मौके पर तृणमूल अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष मो. अफरोज, मास्टर शकील, सागिर आलम कादिरी, राजू अहलुवालिया, डॉ. देबाशीष सरकार, एसएम जकी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply