BARABANI-SALANPUR-CHITTARANJAN

सलानपुर में तृतीय आमंत्रण राज्य कराटे चैंपियनशिप 2021 प्रतियोगिता का आयोजन

बंगाल मिरर, रिक्की बाल्मीकि, सलानपुर : सलानपुर ब्लॉक के रूपनारायणपुर युथ मैदान परिषर में रविवार चित्तरंजन मार्शल आर्ट स्पोर्ट अकैडमी के तत्वावधान में तृतीय आमंत्रण राज्य कराटे चैंपियनशिप 2021 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय, जिला परिषद कर्माध्यक्ष मोहम्मद अरमान, तृणमूल कांग्रेस सलानपुर ब्लॉक महासचिव भोला सिंह सहित अकेडमी में शिक्षक एंव छात्र मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में 6 साल से 18 साल के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन करने वालों बच्चों को मेडल दे कर सम्मानित किया गया। बच्चों की हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम में उपस्तित बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय के हाथों बच्चों को मेडल दिया गया। श्री उपाध्याय ने बच्चों को अच्छे से रहने एंव ऐसे ही आगे बढ़ने की शुभकामनाएं देते हुये अकेडमी की कार्यो की सराहना की।

Leave a Reply