Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

Jitendra Tiwari ने लगाई आरोपों की झड़ी, कहा मंत्री सारा काम करेंगे, तो निगम कार्यालय की जरूरत क्यों, फाइलें गायब तो एफआईआर क्यों नहीं

बंगाल मिरर, आसनसोल :  आसनसोल के पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी ने अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर नगरनिगम के चेयरपर्सन तथा प्रशासक बोर्ड पर आरोपों की बौछार कर दी।  । इस मौके पर भाजपा जिला संयोजक  शिवराम बर्मन, पुर्व पार्षद मधुमिता चटर्जी, बीगू ठाकुर, आशा शर्मा बाप्पा आचार्या, सुदीप चौधरी आदि  मौजूद थे । 

Jitendra Tiwari ने लगाई


इस दौरान जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि आज ही के दिन 2020 मे उन्होंने इस्तीफा दिया था । उन्होंने कहा कि उनके पद छोड़ने के बाद हर जगह से मेरा नाम मिटाया गया । लेकिन उन्होंने कहा कि दावा किया एक साल बाद भी निगम में कोई विकास नहीं हुआ है ।  उनके कार्यकाल में जो काम हुआ था उनको अपना नाम देकर उद्घाटन किया गया । ठंड में भी लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। घाघरबूढ़ी मंदिर में कम्युनिटि हाल हो या पार्किंग प्लाजा काम बंद है ।  उन्होंने कहा कि निशुल्क पार्किंग की बात कहना बेवकूफी है ।


 उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ मंत्री करेंगे तो निगम कार्यालय की क्या जरुरत है । इससे अच्छा है कि सारा काम मंत्री के भाई की सलाह मानकर करें । अगर उन्हें पता है कि जमुड़िया रानीगंज में सभी होर्डिंग गैर कानूनी है तो उनको हटाया क्यों नही गया ? वहीं उन्होंने कहा कि बांगला हिंदी उर्दु अकादमी को अनुदान देना बंद कर दिया । शिल्पांचल रत्न का सम्मान देना बंद कर दिया गया । शिक्षकों को सम्मानित किया जाता था वह भी बंद कर दिया गया । 


 उन्होंने कहा कि टीएमसी के नेता क्या राजा और बाकी सभी प्रजा हैं कि खामोश रहना होगा । उन्होंने दावा किया कि अगर टीएमसी में दम है तो वर्तमान निगम चेयपर्सन को अगला मेयर बनाकर अगला निगम चुनाव लड़ती है तो दस सीटें भी नहीं मिलेगी ।  वहीं उन्होंने कहा कि वर्तमान निगम प्रशासन कहता है कि फुटपाथ से हाकरों को हटा दिया जाएगा । उन्होंने दावा किया कि टीएमसी नेताओं की हिम्मत नहीं है कि हाकरों हटा सके ।

अब कहा जा रहा है कि नौ फाइलें गायब हैं । इसपर जितेन्द्र तिवारी ने दावा किया कि अगर ऐसा होता तो यह बात एक साल पहले क्यों नहीं कहा गया । या फिर फाइल गायब होने को लेकर एफआईआर क्यों नहीं किया गया? उन्होंने कहा कि निगम चलाने के लिए मेहनत करने की जरुरत है । दोपहर में खाना खाकर सोकर निगम नहीं चलती । फिलहाल टीएमसी या नगरनिगम से कोई प्रतिक्रिया इसे लेकर नहीं आई है। 

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *