Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

ASANSOL वार्ड 27 में लगे पोस्टर, गरमाई सियासत

बंगाल मिरर, आसनसोल: ASANSOL 27 में लगे पोस्टर, गरमाई सियासत। नगर निगम का चुनाव 12 फरवरी को है। जिसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसके पहले वार्ड संख्या 27 में शुक्रवार की सुबह बेनामी पोस्टर से सियासत गरमा गई है।

वार्ड 27 में लगे पोस्टर

वार्ड संख्या 27 आरके डंगाल के विभिन्न इलाकों में बेनामी पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टर में भाजपा पर वोट खरीदने का आरोप लगाया गया है। वार्ड के कई लोगों का नाम भी इसमें लिखा हुआ है। जिन पर आरोप लगाया गया रहा है कि वह लोग इस कार्य में मदद कर रहे हैं ।वहीं इसमें सीधे पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी पर भी आरोप लगाए जा रहे हैं।

यह पोस्टर किसने और कब लगाया यह इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल इसे लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा की ओर से कहा गया कि यह सब किस का किया धरा है यह सभी जानते हैं। वार्ड 27 की जनता को इस तरह से बदनाम किया जा रहा है। इसका जवाब 12 फरवरी को जनता ईवीएम में देगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *