ASANSOL

Asansol Dhemomain में दुर्गापूजा मेले को लेकर विवाद, भाजपा नेता पर फायरिंग ? रोहित पर आरोप

बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्याय: आसनसोल के दक्षिण थाना क्षेत्र के ईसीएल स्थित धेमोमेन कोलियरी में दुर्गापूजा का मेला लगाने को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच विवाद सामने आया है। भाजपा नेताओं ने तृणमूल नेता रोहित नुनिया के समर्थकों पर भाजपा नेता बिरजू यादव को निशाना बनाकर गोली चलाने का आरोप लगाया है। मंगलवार रात हुई इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है।

भाजपा नेता बिरजू यादव का आरोप है कि रोहित नुनिया के कहने पर उनके समर्थकों ने इलाके में अशांति फैलाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि जिस जमीन पर मेला लगाने की योजना थी, उस पर रोहित नुनिया अपना दावा करते हैं। उनसे अनुमति मांगी गई थी, लेकिन अनुमति नहीं मिलने पर ईसीएल से एनओसी लेकर कोलियरी के पिट क्षेत्र में मेला लगाने का निर्णय लिया गया।बिरजू यादव ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात उनके समर्थकों ने करीब 9 राउंड गोलियां चलाईं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि 4 मई के बाद से इलाके में लगातार अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है। उनके अनुसार, पहले भी उन पर हमला करने का प्रयास किया गया था, लेकिन घर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के कारण हमलावर सफल नहीं हो पाए।इस घटना में भाजपा कार्यकर्ता पवन कुमार मंडल ने भी हमले का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह आसनसोल दक्षिण थाने की पीपी में शिकायत दर्ज कराने के बाद घर लौट रहे थे, तभी रोहित नुनिया के समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और उन पर 8 से 9 राउंड गोलियां चलाईं।

उन्होंने दावा किया कि किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इससे एक दिन पहले उनके घर में भी तोड़फोड़ की गई थी। बुधवार सुबह घटनास्थल से दो खोखे मिलने की बात भी उन्होंने कही।घटना की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस और केंद्रीय बल के जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, भाजपा नेताओं के आरोपों पर तृणमूल नेता रोहित नुनिया की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *