Tuesday, September 22, 2026

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Tuesday, September 22, 2026
Bengal Mirror
ASANSOL

पुस्तक” चूड़ी की दुकान से चांद का सफर”के लिए बिमल देव गुप्ता को “साहित्य सम्मान”

बंगाल मिरर, आसनसोल: नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष एवं पत्रकार विमल देव गुप्ता द्वारा रचित पुस्तक” चूड़ी की दुकान से चांद का सफर” के लिए उन्हें नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से साहित्य सम्मान दी जाएगी। अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने सूचित किया है कि आगामी दिनों पश्चिम बंगाल में होने वाली राष्ट्रीय अधिवेशन में यह सम्मान दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक में पत्रकारिता के जीवन में संघर्ष के साथ-सथ मानवीय संवेदना ,वेदना, प्रेम, मित्रता, सरोकार , कोयलांचल के ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित कहानियां का संग्रह है।

पश्चिम बंगाल प्रदेश सचिव दलजीत सिंह ने बताया कि इस सम्मान के लिए वह अधिकार रखते हैं और मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जी एवं समस्त सदस्यों का आभारी हूं। हम लोग प्रयास करेंगे यह राष्ट्रीय अधिवेशन रानीगंज में हो और एक ऐतिहासिक अधिवेशन हो । जिसमें सम्मान समारोह के साथ साथ एक सेमिनार भी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *