जामुड़िया में घर से पाइपगन और गोलियां बरामद, 1 गिरफ्तार
*बंगाल मिरर, जामुड़िया एवं आसनसोल, राजा बंदोपाध्यायः*आसनसोल के जामुड़िया थाना क्षेत्र के चुरुलिया गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापेमारी कर एक पाइपगन और 12 राउंड गोलियां बरामद कीं। इस मामले में आस्तिक बाउरी नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। रविवार रात हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह गिरफ्तार व्यक्ति को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया।














पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 361 के तहत आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसे यह आग्नेयास्त्र कहां से मिला। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।


