ASANSOLधर्म-अध्यात्म

ASANSOL ISKCON मंदिर में भगवान जगन्नाथ की स्नान यात्रा 

बंगाल मिरर, आसनसोल : रथयात्रा के पहले मंगलवार को भगवान जगन्नाथ की स्नानयात्रा गारूई स्थित इस्कान ( ASANSOL ISKCON ) आयोजित हुई। इस्कान द्वारा आसनसोल में आयोजित स्नानयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। विधि विधान केसाथ द भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र का स्नान कराया गया। अब 15 दिनों तक भगवान जगन्नाथ बीमार रहने के कारण भक्तों को दर्शन नहीं देंगे। भगवान के इस अवधि को अनासारा कहा जाता है। इसके बाद भगवान लौटकर आयेंगे और इसके अगले दिन ही रथयात्रा का उत्सव होगा।

भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र के साथ मौसी घर जायेंगे। वहां नौ दिनों तक रहने के बाद वापस आयेंगे। तब तक रथयात्रा उत्सव चलेगा। इस्कान आसनसोल के दया चंद्र निताई दास ने बताया कि आसनसोल बुधा मैदान से एक जुलाई को रथयात्रा निकाली जायेगी। यहां इस दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान्न आयोजित होंगे। स्नानयात्रा में आसनसोल नगरनिगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Leave a Reply