ASANSOL

Asansol Bus Strike : तीन दिन से जारी हड़ताल खत्म, बस सेवा फिर शुरू

बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल सिटी बस स्टैंड में पिछले तीन दिनों से जारी बस हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। बस चालकों और खलासियों की समस्याओं को लेकर आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी के प्रतिनिधि दीपक गुप्ता की पहल पर बस मालिकों, चालक-खलासियों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक के बाद बस कर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर बस सेवा दोबारा शुरू कर दी।बैठक में विधायक प्रतिनिधि दीपक गुप्ता के अलावा अजय यादव, गोपाल शर्मा, विजय गोराई, एमबीआई अधिकारी संदीप शुक्ला, ट्रैफिक ओसी चिरंजीत गुहा तथा मिनी बस एसोसिएशन की ओर से दीप नारायण साहा, विकास पाल, बेनु माझी और प्रशांत माझी मौजूद रहे। वहीं चालक एवं खलासी पक्ष से मोहम्मद जफरुद्दीन, मोहम्मद कल्लू, संतलाल यादव, मोहम्मद इब्राहिम, अशोक बर्मन, लाखे पासवान, जयशंकर यादव, दशरथ राव सहित कई चालक-खलासी शामिल हुए।

बैठक में बस कर्मियों ने आरोप लगाया कि मुख्य सड़क पर टोटो और टेंपो यात्रियों को उठा रहे हैं। इसके अलावा झारखंड नंबर वाले टेंपो की संख्या भी काफी बढ़ गई है, जिससे बस व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। कर्मियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं प्रतिनिधियों के सामने रखीं।इस पर विधायक प्रतिनिधि दीपक गुप्ता ने कहा कि सभी बस कर्मी अपनी समस्याओं को लिखित रूप में विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी के नाम से विधायक कार्यालय में जमा करें। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं में से कई वर्षों पुरानी हैं और पिछले करीब 15 वर्षों से चली आ रही हैं। वर्तमान सरकार को अभी केवल चार महीने हुए हैं, इसलिए सरकार पर विश्वास बनाए रखें।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि बस कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए उचित स्तर पर पहल की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि पहले बस स्टैंड में केवल कलेक्शन पर ध्यान दिया जाता था, लेकिन अब बसों से होने वाली किसी भी अवैध वसूली की शिकायत सामने नहीं आई है। उन्होंने बस कर्मियों से भरोसा रखने की अपील की।बैठक के बाद बस कर्मियों ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया और बस सेवा फिर से शुरू कर दी। हड़ताल समाप्त होने पर बस चालक-खलासियों ने विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी और उनकी टीम के प्रति आभार जताया।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *