Friday, September 4, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Friday, September 4, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol इस्माइल के इंद्रप्रस्थ इलाके में लगातार चोरी से लोग परेशान

बंगाल मिरर, आसनसोल: Asansol इस्माइल के इंद्रप्रस्थ इलाके में लगातार चोरी से लोग परेशान। हीरापुर थाना अंतर्गत इस्माइल के इंद्रप्रस्थ इलाके में लगातार हो रही चोरियों से लोग परेशान हैं लोगों का आरोप है कि इलाके में छिटपुट चोर सक्रिय हैं जो लोग घर से घुसकर मोबाइल अन्य सामग्री चुरा ले रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस से जब वह शिकायत करने जा रहे हैं तो पुलिस चोरी के बजाय खो जाने की शिकायत दर्ज करा रही है मामले की छानबीन भी सही से नहीं की जा रही है

कल रात ही सेल आईएसपी के कर्मी उपेंद्र साव के घर से उनका दो मोबाइल चोर चुरा कर ले गए। चित्र सहित स्थानीय बच्चू रजक अभिषेक साव संतोष मजूमदार पुतुल बरमन सूर्यमंडल प्रतिभा दास नरेश शर्मा गणेश सिंह बादल सूत्रधर आदि के घरों से मोबाइल लैपटॉप आदि सामग्री चोरी हुई है लगातार चोरियों से लोग आतंकित और परेशान है उनकी मांग है कि पुलिस इलाके में सुरक्षा व्यवस्था के लिए गश्ती करें और जल्द से जल्द इन चोरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *