Wednesday, September 2, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Wednesday, September 2, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol क्लब में स्विमिंग के दौरान युवा व्यवसाई की मौत, शोक

बंगाल मिरर, आसनसोल: Breaking : Asansol क्लब में स्विमिंग के दौरान युवा व्यवसाई की मौत, शोक। रविवार की सुबह आसनसोल क्लब में स्विमिंग पूल में युवा व्यवसाई सौरव मिहारिया की मौत हो गई इस घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक आसनसोल के प्रतिष्ठित मिहारिया परिवार के सदस्य थे । क्लब प्रबंधन द्वारा उनके मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सटीक कारण का पता चल पाएगा। इस घटना के बाद से आसनसोल बाजार समेत व्यवसायियों में शोक का माहौल है।

File photo source social media

आसनसोल क्लब के अध्यक्ष सोमनाथ विश्वाल ने कहा कि सौरव मिहारिया स्विमिंग पूल में तैरने के लिए उतरे थे उसी दौरान उनकी मौत हो गई चिकित्सक द्वारा आशंका जताई जा रही है कि हार्टअटैक से उनकी मौत हुई है इस घटना पर हम सभी काफी मर्म आहत हैं बहुत ही दुखद घटना है घटना की सूचना पाकर ही क्लब के तमाम सदस्य भगत सिंह मोड़ स्थित निजी अस्पताल में पहुंचे जहां सौरव को ले जाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *