Sunday, July 19, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Sunday, July 19, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol से ADRA, बाराभूम MEMU स्पेशल फिर से शुरु, जानिए कब से

बंगाल मिरर, आसनसोल: Asansol से ADRA, बाराभूम MEMU स्पेशल फिर से शुरू। कोरोना संकट के दौरान बंद किए गए ट्रेनों का परिचालन विभिन्न हिस्सों में फिर से शुरु हो चुका था। लेकिन दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में आसनसोल तक आने वाली कई ट्रेनें चालू नहीं हुई थी। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। अब दक्षिण पूर्व रेलवे में कई ट्रेनों को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है इसमें आसनसोल के लिए भी 4 ट्रेनें हैं।

ASANSOL – ADRA मेमू पैसेंजर स्पेशल चलेगी 6 से

08655/08656 ASANSOL – ADRA मेमू पैसेंजर स्पेशल सुबह 5:00 बजे आगरा से खुलेगी और सुबह 6:10 पर आसनसोल पहुंचेगी वही वापसी में या ट्रेन आसनसोल से सुबह 6:45 में खुलेगी और 7:55 पर आद्रा पहुंचेगी।

इन ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा 5 अगस्त से

वही 5 अगस्त से दोपहर में चलने वाली मेमू स्पेशल की शुरुआत होगी या ट्रेन आसनसोल से दोपहर 12:05 पर खुलेगी और 1:15 पर आद्रा पहुंचेगी, वहीं वापसी में दोपहर 2:40 पर आद्रा से खुलकर दोपहर 3:55 बजे आसनसोल पहुंचेगी।वही बाराभूम और आद्रा के बीच चलने वाली 08651 मेमू स्पेशल को आसनसोल तक बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन शाम 6: 50 मिनट पर बाराभूम से खुलेगी आद्रा में इसका समय रात 8:25 पर है यह आसनसोल रात 9:45 पर पहुंचेगी।

वही आसनसोल से आद्रा के लिए रात 10:35 पर मेमो पैसेंजर स्पेशल खुलेगी नीचे देखें टाइम टेबल

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *