Asansol व्यवसायी मृत्युंजय मुखर्जी की पत्नी तुषारिका मुखर्जी का निधन, शोक
बंगाल मिरर,आसनसोल: आसनसोल के व्यवसायी एवं समाजसेवी मृत्युंजय मुखर्जी की पत्नी तुषारिका मुखर्जी (65) का शनिवार को आसनसोल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ वर्षों से अस्वस्थ थीं।
जानकारी के अनुसार, तुषारिका मुखर्जी का मुंबई में लगातार इलाज चल रहा था। उपचार के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार भी हुआ था, लेकिन कुछ महीने पहले आसनसोल में अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। इसके बाद उनका लगातार इलाज कराया गया, लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। आखिरकार शनिवार को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।









उनके निधन से परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। वह अपने पीछे पति मृत्युंजय मुखर्जी, दो पुत्रों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
उनके निधन पर आसनसोल के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, तृणमूल नेता वी. शिवदासन दासू सहित कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।




