Asansol में ऑटो- टोटो चालकों में विवाद, तनाव
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Live News Today ) आसनसोल नगरनिगम के पास यात्री को लेकरऑटो और टोटो चालकों के बीच विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। रविवार को दोनों पक्ष के लोगों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई। दोनों ओर से टकराव की स्थित पैदा हो गई। फिर किसी तरह से मामला शांत हुआ।














आटो चालकों ने आरोप लगाया कि वह लोग सरकार को टैक्स का भुगतान करते हैं। उनके पास रूट परमिट है। बीमा से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस का भी भुगतान करना पड़ता है। वहीं शहर में दिन प्रतिदिन टोटो की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके लिए न ही रूट न टैक्स न लाइसेंस लगता है। सभी अवैध रूप से रोक के बाद भी टोटो चला रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। जिसके कारण उनका मनोबल बढ़ गया है।वहीं टोटो वालों का आरोप है कि पैसेंजर को लेकर उनलोगों के साथ मारपीट की स्थिति पैदा की जाती है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही अवैध टोटो को लेकर यूनियन नेता राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में आरटीओ कार्यालय पर धरना दिया गया था। जिसके बाद अवैध टोटो शोरूम पर दबिश दी गई। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं दुर्गापूजा का समय है, बाजार में भीड़ हो रही है। लेकिन आटो और टोटो के बेतरतीब पार्किंग एवं बढ़ती संख्या से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा रही है।
- धर्मतला हिंसा मामले में पहली गिरफ्तारी, अंडाल से मोहम्मद अफरोज गिरफ्तार; ‘गुंडा दमन कानून’ के तहत कार्रवाई
- छात्रों को आगे रखकर देशविरोधी आंदोलन कराने के आरोप में सीजेपी के खिलाफ दुर्गापुर में विरोध मार्च
- ছাত্রদের সামনে রেখে দেশবিরোধী আন্দোলনের অভিযোগে সিজেপির বিরুদ্ধে দুর্গাপুরে প্রতিবাদ মিছিল
- Asansol सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की ‘गुमशुदगी’ को लेकर भाजपा का प्रतीकात्मक विरोध, उखड़ा पुलिस फाड़ी में दर्ज कराई ‘मिसिंग डायरी’
- Asansol MP Shatrughan Sinha খোঁজে থানায় বিজেপি, উখড়ায় প্রতীকী ডায়েরি ঘিরে রাজনৈতিক তরজা




