Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol के कालीपहाड़ी से गांजा समेत महिला गिरफ्तार

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Live News Today) आसनसोल दक्षिण थाने की पुलिस ने बुधवार की रात कालीपहाड़ी से सटे इलाके से इस गांजा को जब्त करने के अलावा रीता देवी नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 7 किलो 900 ग्राम गांजा और 9,450 रुपये नकद बरामद किए गए। गुरुवार को जब गिरफ्तार महिला को आसनसोल कोर्ट लाया गया तो जज ने उसकी जमानत खारिज कर दी और 14 दिन जेल का आदेश दिया।


ज्ञात हुआ है कि कालीपहाड़ी थाना से सटे क्षेत्र की रहने वाली रीनादेवी नाम की महिला गांजा बेचती है। आसनसोल साउथ थाने की पुलिस को गुप्त सूत्रों से यह जानकारी मिली । पुलिस ने बुधवार रात उसे गांजा के साथ दबोचा। जिरह में उन्होंने कहा, मैं एक विधवा हूं। इसी से मैं जीविकोपार्जन करती हूं।
आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू ने बताया कि महिला को करीब 8 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 9 हजार रुपये भी मिले। जांच में पता चला कि स्थानीय लोग उस महिला से गांजा खरीदते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *