Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
DURGAPURKULTI-BARAKAR

Durgapur जेल से फरार शहाबुद्दीन नियामतपुर में दबोचा गया

बंगाल मिरर, साबिर अली : Durgapur जेल से फरार शहाबुद्दीन नियामतपुर में दबोचा गया। दुर्गापुर जेल से फरार विचाराधीन कैदी शहाबुद्दीन उर्फ सोनू को नियामतपुर से आश्रम पुलिस ने दबोचा उसके खिलाफ दुर्गापुर के एनटीएस थाना और कुल्टी थाना में मामला दर्ज है। नियामतपुर से उसे गिरफ्तार करने के बाद एमटीएस थाना के पुलिस दुर्गापुर ले गई।

ज्ञात हो कि अंडाल पेट्रोल पंप लूट मामले में आरोपी भुवन नियोगी, हत्या के आरोपित मोहम्मद शहाबुद्दीन और नेपाल मिर्धा 24 जुलाई कीदोपहर दुर्गापुर महकमा के उप जेल के दीवार फांद कर फरार हो गए थे। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने जांच शुरू कर दी । पुलिस को पता चला कि यह तीनों मलानदीघी के जंगल से भाग रहे है। तभी अंडाल पेट्रोल पंप लूट का आरोपी भुवन नियोगी सोमवार 25 जुलाई की सुबह जंगल से पकड़ा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *