एक बंदर गांव के अंदर, पकड़ने को बिछाया जाल, छप्पर फाड़ भागा
बंगाल मिरर, आसनसोल : बाराबनी के दोमाहनी बाजार इलाके में कई दिनों से बंदर ने उत्पात मचाया हुआ है। बंदर के हमले में कई लोग घायल हो गये। वन विभाग भी उत्पाती बंदर को पकड़ने में विफल है। शुक्रवार को बंदर दोमाहनी गांव के एक घर में घुस गया। स्थानीय लोगों ने उस घर का दरवाजा और खिड़की बंद कर दी। बंदर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया तो वह छप्पर फाड़कर भाग निकला।














बाराबनी पुलिस मौके पर पहुंच गई कुछ देर बाद वन विभाग के दो स्थानों पानुड़िया और सरिसातल्ली से कर्मी आ गए। गौरंडी के वन विभाग के बीट अधिकारी सुमंत दास पहुंचे। जिस कमरे में बंदर को रखा गया था, उसके चारों ओर वन विभाग के कर्मचारियों ने जाल बिछा दिया। एक दरवाजे में पिंजरा रखा । तब वन विभाग के कर्मचारी घर के पिछले हिस्से में गए और बंदर को दरवाजे की ओर खदेड़ने की कोशिश की। लेकिन हनुमान खपरैल की छत से भाग निकला। बंदर को फंसाने का प्रयास करीब दस बजे से शुरू किया गया, लेकिन साढ़े बारह बजे तक भी बंदर पकड़ में नहीं आया।
इस संबंध में वन विभाग के बीट अधिकारी सुमंत दास ने कहा, ”हमने सब कुछ किया” लेकिन बंदर उस घर की छत से निकल भागे। हम उसे फिर से पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वन विभाग के रेंज अधिकारी चिरंजीव साह ने कहा कि बंदर को पकड़ने का प्रयास कर रहे है।
- শিক্ষা ক্ষেত্রে উদ্ভাবন ও সাফল্যের স্বীকৃতি দেশ জুড়ে পুরস্কৃত ৫৯ এনআইইপিএর জাতীয় সম্মান পেলেন পশ্চিমবঙ্গের ১০ আধিকারিক
- अब सफाई कर्मियों को मैनहोल में नहीं उतरना पड़ेगा, रोबोटिक्स पर जोर दे रही राज्य सरकार दुर्गापुर में सीएमईआरआई के कार्यक्रम में बोलीं अग्निमित्रा पाल
- ম্যানহোলে আর নামতে হবে না সাফাই কর্মীদের, রোবোটিক্সে জোর রাজ্যের দুর্গাপুরে সিএমইআরআইয়ের অনুষ্ঠানে বললেন অগ্নিমিত্রা পাল
- दो टोटो चालकों से पुलिस द्वारा मारपीट का आरोप, कुल्टी में पुलिस चौकी के अंदर बैठकर प्रदर्शन
- দুই টোটো চালককে পুলিশের বিরুদ্ধে মারধরের অভিযোগ, কুলটিতে ফাঁড়িতে বসে বিক্ষোভ


