SAIL ISP में फिर हादसा, कर्मी झुलसा, आक्रोश
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : SAIL ISP में फिर हादसा, कर्मी झुलसा, आक्रोश। बर्नपुर स्थित सेल आईएसपी में लगातार दूसरे दिन हादसा हुआ। इस बार कोकोवेन 11 नंबर हुए हादसे में एक कर्मी के दोनों पैर झुलस गये। जिसका नाम अभय चटर्जी बताया जा रहा है। उसे इलाज के लिए बर्नपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना को लेकर कर्मियों में भारी आक्रोश है। इंटक, सीटू, बीएमएस यूनियनों ने सेफ्टी को लेकर सवाल उठाया है।














बताया जाता है कि आज सुबह पहली शिफ्ट में सेल आईएसपी के कोकोवेन 11 नंबर बैटरी में काम करने के दौरान अभय चटर्जी के पैर पर अलकतरा गिर गया। जिससे उसके दोनों पैर बुरी तरह से झुलस गये हैं। इलाज के लिए बर्नपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इंटक नेता हरजीत सिंह ने कहा कि लगातार हादसों से सेफ्टी पर सवाल उठ रहा है। प्रबंधन को सेफ्टी को लेकर विशेष जोर देने की जरूरत है। सीटू ने सौरेन चटर्जी ने भी हादसों के लिए प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया। मांग किया कि सेफ्टी को लेकर प्रबंधन गंभीर हो।
- Durgapur : रंगदारी देने से इनकार करने पर एंबुलेंस चालक से मारपीट का आरोप पूर्व तृणमूल पार्षद पर, बताया बेबुनियाद
- “कविता का सिंहासन से संग्राम नहीं रुकने दूंगा” : दुर्गेश नागी
- सक्शन मशीन से आसनसोल शहर की सफाई का अभियान शुरू पानी चोरी पर एफआईआर की चेतावनी, मंत्री अग्निमित्रा पाल का सख्त संदेश
- नागरिक सुविधाएं, औद्योगीकरण, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और अवैध वसूली सहित कई मुद्दों पर अग्निमित्रा पाल का कड़ा संदेश
- आसनसोल में रेलवे की जमीन पर बुलडोजर चला, बारिश के बीच सिर से छिन गई छत, कई गरीब परिवारों पर गहराया संकट


