Asansol Stamped : शवों का आज होगा पोस्टमार्टम, अस्पताल में रात तक रही गहमागहमी
सीपी ने कहा आयोजकों पर होगी कार्रवाई, नहीं थी कार्यक्रम की अनुमति
भाजपा नेताओं का कहना है कि उनलोगों ने अनुमति के लिए पुलिस के पास दिया था पत्र
बंगाल मिरर, आसनसोल : Asansol Stamped : शवों का आज होगा पोस्टमार्टम, अस्पताल में रात तक रही गहमागहमी। आसनसोल आरके डंगाल में शिवचर्चा के बाद कंबल लेने के दौरान हुए भगदड़ में दो महिलाओं और एकबच्ची समेत तीन की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद जिला अस्पताल में रात तक गहमागहमी रही। रात तक जिले भर के नेता आये और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। आज तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जायेगा।














इस घटना को लेकर सियासत भी गर्म है। लेकिन अभी तक मृतकों के परिवार के लिए कहीं से कोई मदद का ऐलान नहीं किया गया है। जिला अस्पताल में प्रदेश टीएमसी सचिव वी. शिवदासन दासू, आसनसोल के मेयर बिधान उपाध्याय, उपमेयर अभिजीत घटक, वसीम उल हक, पांडवेश्वर विधायक नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती समेत बड़ी संख्या में नेता मौजूद रहे। घटनास्थल पर छानबीन के लिए डीसीपी सेंट्रल डा. कुलदीप एसएस पहुंचे थे। वहीं डीएम एस अरुण प्रसाद और सीपी सुधीर कुमार नीलकांतम मौके पर पहुंचे।
पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार नीलकांतम ने कहा कि शिवचर्चा का कार्यक्रम किया था। वहां कंबल वितरण के दौरान भगदड़ हुई। कार्यक्रम की कोई अनुमति पुलिस से नहीं ली गई थी। सोशल मीडिया से सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। घटना में आठ लोग घायल हुए थे। जिनमें तीन की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। आयोजकोंपर कार्रवाई की जायेगी।
- सरकारी नियमों को ताक पर रखकर काम! सालानपुर में नई सड़क को नुकसान पहुंचाकर निजी कंपनी द्वारा केबल बिछाने का आरोप, प्रशासन ने पुलिस भेजकर काम रुकवाया
- दुर्गापुर में आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण की 161वीं बोर्ड बैठक मंत्री की मौजूदगी में कई विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
- সরকারি নিয়মকে বুড়ো আঙুল! সালানপুরে নতুন রাস্তা নষ্ট করে বেসরকারি সংস্থার কেবল বসানোর অভিযোগ, পুলিশ পাঠিয়ে কাজ বন্ধ প্রশাসনের
- দুর্গাপুরে আসানসোল দুর্গাপুর উন্নয়ন পর্ষদের ১৬১ তম বোর্ড বৈঠক মন্ত্রীর উপস্থিতিতে উন্নয়নে একাধিক প্রকল্পের অগ্রগতি নিয়ে পর্যালোচনা
- मंत्री अग्निमित्रा पाल के नाम पर कटमनी वसूली के आरोप, सख्त चेतावनी— “किसी को नहीं बख्शा जाएगा”


