आसनसोल में आवारा घूमनेवाले श्वानों की नसबंदी
बंगाल मिरर, आसनसोल ः आज पश्चिम बर्धमान जिले में पशु जनसंख्या नियंत्रण करने के मकसद से आसनसोल शिल्पांचल में रास्ते के श्वानों की नसबंदी की गई। इस कार्य को पश्चिम बंगाल वेटरनरी एलुमनी एसोसिएशन की तरफ से तथा आसनसोल विंग्स एंड क्लॉज के सहयोग से किया गया । इस मौेके पर राज्य पशु संसाधन विकास विभाग के वाइस चेयरमैन वी. शिवदासन दासू, पूर्व विधायक अमिताभ मुखर्जी भी उपस्थित हुए। इस संदर्भ मे विंग्स एंड क्लॉज की आसनसोल शाखा की सचिव चंदना मुखर्जी ने कहा की आज पश्चिम बंगाल वेटरनरी एलुमनी एसोसिएशन के 25 सदस्य आसनसोल आए । उनको विंग्स एंड क्लॉज की तरफ से सहायता की गई ।













उन्होंने बताया कि कोलकाता दुर्गापुर सहित विभिन्न निगमों की तरफ से यह कार्यक्रम किया जाता है । आसनसोल में यह पहली बार हुआ । वहीं पश्चिम बंगाल वेटरनरी एलुमनी एसोसिएशन के पश्चिम बर्धमान ज़िला सचिव ड मानिक रतन कायोरा ने बताया की इंसान और पशुओं के बीच तालमेल को बेहतर रखने के लिए आज रास्ते के कुत्तों की नसबंदी की गई ताकि पशुओं की संख्या ज्यादा न हो वरना इंसानों के साथ पशुओं का संघर्ष बढ़ेगा और पशुओं पर अत्याचार बढ़ेगा । इसके साथ ही उन्होंने इस जिले में पशुओं के लिए एक पॉली क्लिनिक बनाने की मांग की ताकि पालतू तथा रास्ते के पशुओं को बेहतर चिकित्सकीय सेवा मिले
- কুলটিতে যুবকের রহস্য মৃত্যুতে ধৃত ১, পরিকল্পিত খুন, না মুক্তিপন আদায়ে অপহরণের নাটক, তদন্তে পুলিশ
- Barakar 6 लाख की फिरौती का खेल बना मौत का कारण ! सोनू की हत्या से उबाल, सड़क जाम कर लोगों का प्रदर्शन”
- জামুড়িয়ায় বেসরকারি স্কুলে চোরেদের হানা চুরি সিসিটিভি হার্ডডিক্স ও মনিটর, চাঞ্চল্য
- Annapurna Yojana : पश्चिम बर्धमान में राशि वितरण प्रक्रिया, हजारों महिलाओं के खातों में पहुंचे 3000 रुपये
- कुल्टी में परित्यक्त ईसीएल क्वार्टर से तिरपाल, समेत भारी मात्रा में सामान बरामद, भाजपा का पार्षद पर आरोप


