AKAL TAKHT EXPRESS को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला
बंगाल मिरर, आसनसोल: कोहरे के कारण को देखते हुए रेलवे ने ढेर सारी ट्रेनों को रद्द कर दिया था लेकिन अब यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे में अकाल तख्त एक्सप्रेस को लेकर बड़ा फैसला लिया है जिससे बंगाल से पंजाब जाने वाले हजारों यात्रियों को काफी सुविधा होगी।रेलवे ने 12317/12318 कोलकाता-अमृतसर-कोलकाता अकाल तख्त एक्सप्रेस को निम्नलिखित तिथियों पर फिर से बहाल करने का निर्णय लिया है, जिसे पहले कोहरे के कारण रद्द कर दिया गया था। हालांकि अभी रेलवे ने सिर्फ 5 फेरे चलाने का निर्णय लिया है













12317 कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस 25.12.2022, 28.12.2022, 01.01.2023, 04.01.2023 और 08.01.2023 (05 फेरे) को। 12318 अमृतसर-कोलकाता अकाल तख्त एक्सप्रेस 27.12.2022, 30.12.2022, 03.01.2023, 06.01.2023 और 10.01.2023 (05 फेरे) को।
रद्द करने की अन्य तारीखें जो पहले अधिसूचित की गई थीं, वही(यथावत) रहेंगी। गौरतलब है कि रेलवे ने उत्तर भारत की ओर जाने वाली दर्जनों ट्रेनों को रद्द कर दिया है विशेषकर पंजाब की ओर जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है जिसके कारण रेल यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी
- खाने में मिलावट रोकने के लिए सड़क पर उतरा जिला प्रशासन दुर्गापुर में ‘फूड सेफ्टी अवेयरनेस वीक’ की शुरुआत जिलाधिकारी ने किया टैबलो का उद्घाटन
- খাবারে ভেজাল রুখতে পথে জেলা প্রশাসন দুর্গাপুরে ‘ফুড সেফটি অ্যাওয়ারনেস উইক’,র সূচনা ট্যাবলোর উদ্বোধন জেলাশাসকের
- “औद्योगिक संभावनाएं, निवेश का नया क्षितिज” विधायक की पहल पर 27 सितंबर को “पांडवेश्वर इंडस्ट्री एंड इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव 2026”
- ” শিল্প সম্ভাবনা, বিনিয়োগের নতুন দিগন্ত ” বিধায়কের উদ্যোগে ২৭ সেপ্টেম্বর ” পাণ্ডবেশ্বর ইন্ডাস্ট্রি অ্যান্ড ইনভেস্টমেন্ট কনক্লেভ ২০২৬ “
- रूपनारायणपुर में होटल और मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की अचानक छापेमारी घटिया मसाले बरामद


