Vande Bharat Train Asansol होकर भी चलेगी जल्द
बंगाल मिरर, आसनसोल : पश्चिम बंगाल से पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरूआत आगामी 30 दिसंबर को होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हावड़ा और जलपाईगुड़ी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायेंगे। लेकिन इसके साथ ही रेलवे सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरूआत जल्द होगी। जो हावड़ा और वाराणसी ( बनारस ) के बीच चलेगी। यह ट्रेन आसनसोल होकर वाराणसी तक जायेगी। फिलहाल यह ट्रेन साप्ताहिक होगी। जो प्रत्येक शनिवार को हावड़ा से खुलेगी और 10 घंटे 5 मिनट में वाराणसी पहुंचेगी। इसका सिर्फ दो ठहराव होगा। एक आसनसोल और दूसरा पटना में।














रेलवे सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार यह ट्रेन हावड़ा से प्रत्येक शनिवार की सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर खुलेगी। आसनसोल में इसका समय सुबह 8 बजे होगा। पटना में 12:35 बजे पहुंचेगी तथा शाम 4 बजे यह वाराणसी पहुंचेगी। अभी कुछ ट्रेनों को छोड़कर अधिकांश ट्रेनों से आसनसोल से वाराणसी जाने में 10 से 12 घंटे का समय लगता है। इस ट्रेन से शिल्पांचलवासी 8 घंटे में बनारस पहुंच जायेंगे। शिल्पांचलवासियों को अब बेसब्री से इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। आशा है कि जलपाईगुड़ी की वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरूआत होने के बाद जल्द ही मोदी सरकार इस ट्रेन को भी शुरू करेगी।
- সিঙ্গারন নদী বাঁচাও আন্দোলনে উত্তাল জামুড়িয়া, কারখানা কর্তৃপক্ষের সঙ্গে বৈঠক
- बर्नपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, टीएमसी पार्षद के कार्यालय को किया ध्वस्त
- ঋতব্রত বন্দোপাধ্যায়ের সঙ্গে দেখা এক সপ্তাহের মধ্যে দলের জেলা সভাপতির পদে ইস্তফা নরেন্দ্রনাথ চক্রবর্তীর পশ্চিম বর্ধমানে ৪৭৬ জন নেতা ও কর্মীর বিরুদ্ধে গ্রেপ্তারি পরোয়ানা
- TMC पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष पद से नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती का इस्तीफा, बोले- “476 नेताओं पर वारंट, अकेला क्या करूं?”
- আসানসোলে সরকারি অফিসে তৃণমূলের পতাকা, স্বাস্থ্যকেন্দ্রে মদের বোতল ! সরব বিজেপি

