ASANSOL

Asansol Mahavir Akhara 2026: जीटी रोड पर उमड़ी रिकॉर्ड भीड़

बंगाल मिरर, आसनसोल: ( Asansol Mahavir Akhara 2026‌ )पश्चिम बंगाल के आसनसोल में विजयादशमी के अवसर पर महावीर अखाड़ा पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ निकाला गया। बुधवार की शाम शहर के विभिन्न इलाकों से निकले अखाड़ा कमेटियों के जुलूस जीटी रोड पहुंचे, जहां पारंपरिक युद्ध कला, हैरतअंगेज करतब और आकर्षक झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा। इस बार जीटी रोड पर अन्य वर्षों की तुलना में रिकॉर्ड भीड़ देखने को मिली और देर रात तक उत्सव का माहौल बना रहा।

आसनसोल में विजयादशमी के अवसर पर जीटी रोड पर महावीर अखाड़े का प्रदर्शन

अखाड़े में युवकों के साथ युवतियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने लाठी और अन्य पारंपरिक युद्ध कलाओं का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वहीं, विभिन्न अखाड़ा कमेटियों की ओर से निकाली गई आकर्षक झांकियां भी लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी रहीं।आमतौर पर रात 10 बजे के बाद अखाड़ा कमेटियों को जीटी रोड खाली करने के लिए कहा जाता था, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देर रात तक सड़क पर मौजूद रही। गुरुवार तड़के करीब ढाई बजे तक अखाड़ा जुलूस और विसर्जन की प्रक्रिया जारी रही।

श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगाए गए शिविर

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भाजपा ओबीसी मोर्चा, गीतांजलि वेलफेयर सोसाइटी, आसनसोल महावीर स्थान दुर्गा पूजा एवं अखाड़ा कमेटी, मिल्लत कमेटी, आसनसोल बाजार कमेटी, राम जन्मोत्सव समिति और सेंट्रल अखाड़ा कमेटी समेत विभिन्न संगठनों ने सेवा शिविर लगाए। इन शिविरों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साह भी बढ़ाया गया।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, गीतांजलि वेलफेयर सोसाइट के वी. शिवदासन दासू, उद्योगपति विजय शर्मा, भाजपा नेता शंकर चौधरी, बीगू ठाकुर, राम अधिकारी, दुर्गेश नागी, अजय यादव, दीपक गुप्ता, कांग्रेस नेता शाह आलम, आसनसोल बाजार कमेटी के संजय तिवारी और पिंटू गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और लोगों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न संगठनों के सहयोग से आसनसोल में विजयादशमी का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। महावीर अखाड़े में उमड़ी भारी भीड़ और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने इस बार के आयोजन को खास बना दिया।

गौरव गुप्ता के नेतृत्व में शिविर

आसनसोल रेलपार बरुआ बाजार मोड के पास पूर्व पार्षद गौरव गुप्ता के नेतृत्व में शविर लगाया गया । यहां विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया तथा शरबत पानी आदि वितरण किया गया। मौके पर किशोर कुशवाहा, प्रतिमा कुशवाहा, राजेश खेमका, सौरव गुप्ता, विक्की बरनवाल आदि उपस्थित थे।

 

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *