Asansol में जीटी रोड पर टोटो चलाने पर होगी कार्रवाई
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन तत्पर है इसी क्रम में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आसनसोल दक्षिण ट्रेफिक गार्ड और दक्षिण थाना के संयुक्त तत्वावधान में टोटो चालकों के साथ एक बैठक हुई यहां पर आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू आसनसोल साउथ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी चिन्मय मंडल सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद थे ।














कौशिक कुंडू ने कहा कि 20 जनवरी से आसनसोल में जीटी रोड पर आश्रम मोर से गिरजा मोड़ तक टोटो का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा ।इस नियम की अवहेलना करने वाले के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है उसके कारण रोजाना लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है विशेषकर अवैध टोटो और ऑटो परिचालन के कारण यह समस्या नासूर बन गई है
लंबे समय से लोग इस पर कार्रवाई की मांग करते आए हैं पहले भी पुलिस की ओर से कई बार निर्देश दिए गए थे लेकिन वह निर्देश सिर्फ कागजों तक ही सिमट कर रह गए हैं अब देखना है कि वास्तव में या धरातल पर उतरता है या सिर्फ घोषणाओं में तक ही सीमित रहता है गौरतलब है कि बीते दिनों मंत्री मलय घटक के नेतृत्व में शहर को जाम मुक्त करने और फुटपाथ पर कब्जा हटाने को लेकर उच्च स्तरीय बैठक हुई थी उसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे माना जा रहा है कि यह कार्रवाई उसके बाद शुरू हुई है।
- SAIL ISP कर्मचारी पर कथित जानलेवा हमले के विरोध में BMS का धरना-प्रदर्शन, पुलिस स्टेशन घेराव की तैयारी
- আসানসোলের ব্যবসায়ী বিপাকে, দুমাস আগে টাকা দেওয়ার পরেও অন্ডাল বিমানবন্দর এলাকায় মেলেনি সংযোগ, বিদ্যুৎ দপ্তরের বিরুদ্ধে টালবাহানার অভিযোগ
- प्रतिभागियों के ज्ञान और आत्मविश्वास की हुई शानदार परीक्षा
- আসানসোলে স্কুটি বাঁচাতে গিয়ে ডিভাইডারে ধাক্কা, পাশের লেনে উল্টালো চারচাকা গাড়ি, আহত চালক
- আসানসোল দুর্গাপুর পুলিশের হাতে বিশেষ ” মোবাইল ফরেনসিক ভ্যান “


