Asansol में टोटो चालक फिर उतरे सड़क पर, प्रदर्शन, तनाव
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Live News Today ) आसनसोल शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आसनसोल में जीटी रोड के एक हिस्से पर शुक्रवार से टोटो परिचालन रोक दिया गया है। वहीं कल के आन्दोलन के बाद आज फिर टोटो चालक आन्दोलन पर उतर आये हैं। बताया जाता है कि जीटी रोड पर पुराने रामकृष्ण मिशन आश्रम मोड़ से गिरजा मोड़ तक टोटो नहीं चलेगी। इससे टोटो चालकों में रोष है। कल सुबह से शाम तक टोटो चालकों ने विभिन्न इलाकों में प्रदर्शन किया। आज सुबह में आसनसोल बस स्टैंड के पास बड़ी संख्या में वाहन चालकों ने पुलिस प्रशासन के निर्णय का विरोध किया और जुलूस निकाल कर नारेबाजी की। इससे तनाव फैल गया है। वहां थाना प्रभारी कौशिक कुंडू भारी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं.














आज सुबह फिर टोटो चालकों के विरोध से तनाव बना हुआ है।टोटो चालकों ने कहा कि वह लोग टोटो चलाकर किसी तरह परिवार का भरण पोषण करते हैं। अगर टोटो अवैध है तो सरकार इसे बेचने की अनुमति क्यों देता है। तब राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही जीएसटी लेती है। अब कहा जा रहा है कि टोटो अवैध है। उन्होंने कहा कि सरकार उनलोगों को रोजगार उपलब्ध कराये, वह लोग टोटो चलाना छोड़ देंगे। कम से कम 300 रुपये दैनिक हाजिरी का ही काम का गारंटी सरकार दे। ताकि वह लोग अपना परिवार चला सकें।
- অস্ত্রোপচার ছাড়াই ধারালো লোহার পেরেক বার করে নজির চিকিৎসকদের দুর্গাপুরের আইকিউ সিটি হাসপাতালে ৪ বছরের শিশুর প্রাণ রক্ষা
- তৃণমূল সরকারের ” আমার পাড়া আমার সমাধান ” কাজ করে বিপাকে আসানসোল পুরনিগমের ৪০০ ঠিকাদার, বকেয়া ২৭ কোটিরও বেশি, ডিএমের দ্বারস্থ
- खाने में मिलावट रोकने के लिए सड़क पर उतरा जिला प्रशासन दुर्गापुर में ‘फूड सेफ्टी अवेयरनेस वीक’ की शुरुआत जिलाधिकारी ने किया टैबलो का उद्घाटन
- খাবারে ভেজাল রুখতে পথে জেলা প্রশাসন দুর্গাপুরে ‘ফুড সেফটি অ্যাওয়ারনেস উইক’,র সূচনা ট্যাবলোর উদ্বোধন জেলাশাসকের
- “औद्योगिक संभावनाएं, निवेश का नया क्षितिज” विधायक की पहल पर 27 सितंबर को “पांडवेश्वर इंडस्ट्री एंड इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव 2026”


