Asansol नगरनिगम में दो अभियंताओं की नियुक्ति
अधीक्षण अभियंता का दायित्व केएमडीए के कमल मंडल को, कार्यपालक अभियंता बनाये गये रवीन्द्रनाथ भट्टाचार्या
बंगाल मिरर, आसनसोल : राज्य सरकार ने आसनसोल नगरनिगम में दो अभियंताओं को नियुक्त किया है। आसनसोल नगरनिगम का अधीक्षण अभियंता कमल मंडल को नियुक्त किया गया है। वहीं कार्यपालक अभियंता रवींद्रनाथ भट्टाचार्या को नियुक्त किया गया है। दोनों ही अभियंता कोलकाता मेट्रोपालिटन डेवलपमेंट अथारिटी ( केएमडीए ) में थे। नगरनिगम में अधीक्षण अभियंता का पद करीब डेढ़ साल से खाली था। वहीं हाल ही में कई कार्यपालक अभियंता सेवानिवृत भी हुए थे। इसके बाद निगम प्रशासन ने राज्य सरकार से इन पदों पर अभियंता नियुक्त करने का अनुरोध किया था। जिसके बाद राज्य के नगर विकास और निकाय मामलों के विभाग ने इन दोनों अभियंताओं को नियुक्त किया है।














उल्लेखनीय है कि सुकोमल मंडल को जितेंद्र तिवारी के कार्यकाल में अधीक्षण अभियंता का दायित्व दिया गया था। वह सेवानिवृत होने के बाद भी इस पद पर थे। 2021 में नगरनिगम से उनके जाने के बाद यह पद खाली था। वहीं हाल में कार्यपालक अभियंता उज्जवल बनर्जी सेवानिवृत हुए। वहीं सेवानिवृत कंचन कांति श्याम को मार्च तक सेवा विस्तार पर रखा गया है। वहीं तीन कार्यपालक अभियंता अचिंत्य बारूई, आरके श्रीवास्तव और अभिजीत अधिकारी हैं।
- साड़ी से आत्मनिर्भरता तक’: डॉली जैन 18 को आसनसोल में देंगी स्किल और प्रेरणा
- ईसीएल की खदान में बड़ा हादसा, एक की मौत, कई मजदूर घायल
- অশান্তি, ভয় দেখানো, দুর্নীতি সহ একাধিক অভিযোগ গ্রেফতার বুদবুদের উপপ্রধান
- आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी को आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया सम्मानित
- উচ্চ মাধ্যমিকে রাজ্যে নবম দুর্গাপুরের অভিমুন্য সিং, হতে চায় চিকিৎসক

