Khelo India : अभिनव और स्वाति ने सिल्वर पर साधा निशाना
बंगाल मिरर, आसनसोल : खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आसनसोल के युवा शूटर अभिनव सावने टीम इवेंट में स्वाति चौधरी के साथ मिलकर सिल्वर मेडल जीता है। मध्यप्रदेश के भोपाल में 30 जनवरी से 11 फरवरी तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का आयोजन किया गया है। इस दौरान 10 मीटर एयर राइफल मिक्स टीम इवेंट में अभिनव ने सिल्वर मेडल जीता इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल महाराष्ट्र के रणवीर और ऐश्वर्या ने जीता है। अभिनव और स्वाति क्वालिफिकेशन राउंड में पाइंट टेबल में शीर्ष पर रहे थे।














अभिनव के प्रदर्शन पर दादाजी रामचंद्र साव, संत विंसेंट स्कूल के प्रिंसिपल रवि विक्टर, एनआरएआई उपाध्यक्ष वीके ढल्ल, एसबीएफसीआई महासचिव जगदीश बागड़ी, आसनसोल महावीर स्थान और संस्कार से जुड़े अरविंद साव, विवेक बरनवाल, काली पहाड़ी धर्म चक्र सेवा समिति के सदस्यों सहित विधि सलाहकार अधिवक्ता प्रमोद सिंह ने खुशी जताते हुए शिल्पाचंल के लिए गौरवशाली क्षण बताया।
- Asansol Pool Car Accident: मुर्शिदाबाद के बाद अब आसनसोल में हादसा, बाल-बाल बचीं 5 छात्राएं, तेज रफ्तार मिनीबस ने मारी टक्कर
- रथयात्रा के पुण्य अवसर पर बर्नपुर में दुर्गापूजा के खूटी पूजन की शुरुआत, क्लब कल्चर को लेकर मुखर हुईं मंत्री अग्निमित्रा पाल
- बाराबनी में सनसनी ईंट भट्ठे जाने के रास्ते में बदमाशों के हमले में अधेड़ घायल, पुलिस जांच में जुटी
- बर्णपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल ने किया सेवा शिविर का उद्घाटन
- रथ यात्रा के पावन अवसर पर INTUC द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित


