Asansol Railpar की दशकों पुरानी मांग पूरी, करोड़ों के पुल का शिलान्यास
बंगाल मिरर, आसनसोल ( रेलपार ) : ( Asansol Railpar News ) आसनसोल रेलपारवासियों की दशकों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। राज्य के श्रम व कानून मंत्री मलय घटक ने आसनसोल नगर निगम के 24 नंबर वार्ड अंतर्गत रेलपार के कुरैशी मोहल्ला में एक नए पुल के निर्माण की आधारशिला रखी। इस काम की आधिकारिक तौर पर शनिवार को नींव रखी गई। आसनसोल नगर निगम के उप मेयर वसीमुल हक, उत्पल सिन्हा, सीके रेशमा, फनसबी आलिया और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे । यह काम शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है।














इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने अपने भाषण में कहा कि जब से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बनी है तब से आसनसोल रेलपार का विकास हुआ है उन्होंने कहा कि पहले रेलपार क्या था यह सब जानते हैं लेकिन आज रेलपार का चंहुमुखी विकास हो रहा है उन्होंने बताया कि जब राज्य के मुख्यमंत्री रेलवे मंत्री थे तब उनसे आसनसोल रेलपार में लोगों की सुविधा के लिए एक टनल बनाने कीा फैसला लिया था। जो अब पूरा हुआ है। इसके साथ ही सिद्दीक ब्रिज और कुरैशी मोहल्ला में जो ब्रिज है इसके निर्माण की भी हरी झंडी ममता बनर्जी ने तुरंत दी है क्योंकि वह चाहती हैं कि रेलपार का चौमुखी विकास हो।
- শিক্ষা ক্ষেত্রে উদ্ভাবন ও সাফল্যের স্বীকৃতি দেশ জুড়ে পুরস্কৃত ৫৯ এনআইইপিএর জাতীয় সম্মান পেলেন পশ্চিমবঙ্গের ১০ আধিকারিক
- अब सफाई कर्मियों को मैनहोल में नहीं उतरना पड़ेगा, रोबोटिक्स पर जोर दे रही राज्य सरकार दुर्गापुर में सीएमईआरआई के कार्यक्रम में बोलीं अग्निमित्रा पाल
- ম্যানহোলে আর নামতে হবে না সাফাই কর্মীদের, রোবোটিক্সে জোর রাজ্যের দুর্গাপুরে সিএমইআরআইয়ের অনুষ্ঠানে বললেন অগ্নিমিত্রা পাল
- दो टोटो चालकों से पुलिस द्वारा मारपीट का आरोप, कुल्टी में पुलिस चौकी के अंदर बैठकर प्रदर्शन
- দুই টোটো চালককে পুলিশের বিরুদ্ধে মারধরের অভিযোগ, কুলটিতে ফাঁড়িতে বসে বিক্ষোভ


