TATA IPL 2023 का शेड्यूल जारी
बंगाल मिरर, विशेष संवाददाता : ( TATA IPL 2023 ) भारतीय क्रिकेट बोर्ड ( BCCI ) ने इस साल आईपीएल का पूरा शेड्यूल ( IPL Schedule ) जारी कर दिया है। प्रतियोगिता 31 मार्च से शुरू होगी। साथ ही यह भी ऐलान कर दिया गया है कि पहले मैच में कौन सी दो टीमें आमने-सामने होंगी। पहले मैच में पिछली बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस मैदान में उतर रही है। हार्दिक पांड्या का सामना महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। उद्घाटन समारोह वहीं होगा।














ग्रुप चरण में कुल 70 मैच होंगे। 21 मई को ग्रुप चरण के खेल समाप्त होते हैं। आईपीएल का फाइनल 28 मई को होगा। पिछली बार की तरह इस बार के आईपीएल में भी दो ग्रुप हैं। ग्रुप ए में पांच टीमें हैं- मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स। ग्रुप बी में पांच टीमें हैं- चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स।
आईपीएल इस बार 12 मैदानों में खेला जाएगा। यानी 10 टीमों के 10 फील्ड के अलावा लिस्ट में 2 और फील्ड हैं। ये 12 वेन्यू हैं- अहमदाबाद, मोहाली, लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, जयपुर, मुंबई, गुवाहाटी और धर्मशाला।
- Asansol में मासूम की हत्यारोपी को परिजनों को सौंपने मांग पर सड़क जाम, प्रदर्शन, पुलिस और भाजपा नेता ने संभाली स्थिति
- আসানসোলে শিশু খুনের ঘটনা ধৃতকে নিজেদের হাতে চেয়ে রাস্তা অবরোধ, বিক্ষোভ পরিবারের সদস্যদের, পরিস্থিতি সামলাতে পুলিশ ও বিজেপি নেতা
- পাণ্ডবেশ্বরে নব্য-আদিদের হাতাহাতি, বুথ কমিটির বৈঠকেই বেফাঁস বিজেপির গোষ্ঠীদ্বন্দ্ব
- पांडवेश्वर में नए और पुराने कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट
- সমাজ সংস্কারক রবি দাসের ৬৫০ তম জন্মজয়ন্তী পালনে আসানসোলে অনুষ্ঠান


